पटना ग्रामीण से रवि शंकर की रिपोर्ट!
बिहार में बच्चों व छात्राओं के प्रति तेजी से बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस ने भी कमर कस लिया है, हरेक परिस्थिति से निबटने को तैयार पुलिस ने सामाजिक और जन सहयोग से महिलाओं व बच्चों पर बढ़ते अपराध पर नियंत्रण की ठान ली है, बेहतरीन पुलिसिंग के साथ-साथ बच्चों को अच्छे बुरे का ज्ञान होना आवश्यक है, इसलिए पुलिस ने आज हाथीदह सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में मोकामा प्रखंड के सभी थानाक्षेत्रो में फ्लैग मार्च निकाला! यह फ्लैग मार्च पंचमहला थाना से शुरू होकर मरांची थाना होते हुए हाथीदह थाना और मोकामा थाना क्षेत्र जाकर समाप्त हुआ, यह लगभग 20 किलोमीटर का एक लंबा फ्लैग मार्च था, इस दौरान रास्ते में अलग अलग थानाक्षेत्रो में आने वाले लगभग सभी उच्च, माध्यमिक विद्यालयों में सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार और अन्य थाना अध्यक्षों द्वारा बच्चों को बाल सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने के टिप्स दिए! इस कार्यक्रम में दर्जनों, पुलिसकर्मी शामिल हुए! सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में पंचमहला थानाध्यक्ष बिनोद कुमार, मरांची थानाध्यक्ष, रौशन कुमार, हाथीदह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार तथा बिभिन्न थाना में पदस्थापित ए एस आई , एस आई समेत सभी अन्य पुलिसकर्मियों ने इस फ्लैग मार्च में भाग लिया, और स्कूल दर स्कूल जाकर बच्चों से मिलकर बाल सुरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति उन्हें जागरूक किया!



