जहानाबाद -खेत में काम करने गई महिला की करंट लगने से मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार!

मुर्गांव गांव में हादसा, मंगलवार रात करीब 8 बजे परिजन ने बताई घटना की पूरी जानकारी
करंट लगने से महिला की मौत.

जहानाबाद। हुलासगंज थाना क्षेत्र के मुर्गांव गांव में खेत में काम करने गई 45 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान रमंती देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि रमंती देवी मंगलवार को खेत में काम करने के लिए गई थीं। इसी दौरान वह बिजली के संपर्क में आ गईं और करंट की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों को घटना की जानकारी हुई। महिला को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी। मंगलवार रात करीब 8 बजे मृतका के गांव के भतीजे ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि रमंती देवी खेत में काम करने गई थीं, जहां करंट लगने से उनकी जान चली गई। घटना के बाद परिजनों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने और पीड़ित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Join us on: