रिपोर्ट- रवि शंकर कुमार!
शेखपुरा जिला इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां हथियामा थाना क्षेत्र के टाटी पुल के पास एक आम के पेड़ से अज्ञात महिला का शव लटका हुआ मिला है. सूचना मिलते ही हथियामा थानाध्यक्ष वैभव कुमार नें दल-बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हर पहलू पर गंभीरता से जांच शुरू कर दी है. ओहि साइबर डीएसपी ज्योति कुमारी ने बताया कि शुरुआती तौर पर देखने से यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है फोरेंसिक जांच-मामले की गहन और विस्तृत जांच के लिए फोरेंसिक की टीम को बुलाया गया है पहचान की कोशिश-मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है पुलिस ने उसकी तस्वीर आसपास के 5-6 गांवों में भेज दी है और महिला की शिनाख्त सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं!




