रिपोर्ट- अमित कुमार!
उपमुख्यमंत्री और जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने तटबंध टूटने की घटना पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तटबंध टूटने की सूचना मिली है और लगातार अधिकारी वहां मौजूद हैं, सचिव को भी भेज दिया गया है और अधिकारियों की टीम के द्वारा बचाव और निरोधक कार्य किया जा रहा है। हम लोग लगातार प्रयासरत हैं कि स्थिति को तुरंत सामान्य बनाया जाए। अभी तक जो हालात हैं, उससे लग रहा है कि कल सुबह तक हालात सामान्य होने की संभावना है, हालांकि ये आपदा से जुड़ा मामला है इसलिए अभी कुछ भी कह पाना मुश्किल है।
उन्होंने कहा कि लोग सतर्क रहें, जहां भी पानी का प्रवेश हुआ है वहां से लोगों को निकाला गया है, प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और लगातार काम किया जा रहा है। लोगों को सहायता दी जा रही है, लेकिन हमारी अपील है कि लोग सतर्क रहें क्योंकि आपदा की स्थिति है।
वहीं जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और नीरज कुमार के विवाद पर उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पार्टी ने पूरे मामले पर संज्ञान ले लिया है और पार्टी पूरे मामले को देख रही है, समय रहते मामले को सुलझा लिया जाएगा।
अपराध को लेकर उन्होंने स्पष्ट कहा कि नीतीश कुमार की अपराध को लेकर जो नीति है, उसी नीति पर सम्राट चौधरी की भी सरकार चल रही है और किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो।
SIR के मुद्दे पर कल इंडिया गठबंधन की बैठक और विरोध पर उन्होंने कहा कि बिहार में हमने कहा था कि कोई एक आदमी सबूत दे दे कि यहां के निवासी का नाम हटा है, लेकिन पार्टी के साथ-साथ पत्रकारों ने भी इसका सबूत नहीं दिया। इंडिया गठबंधन की बैठक हो रही है तो उन्हें दीजिए।



