राजद के कार्यक्रम में उठी बाढ़ को जिला बनाने की मांग, पंचायती प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष ने भाजपा को बताया विधवा पार्टी, बाढ़ विधायक परिस्थितियों के विधायक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट रवि शंकर अमित/गोबिन्द कुमार

बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर के हकीकतपुर में राजद कार्यकर्ता सम्मान सह भोज समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अनुमंडल क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।

राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष दुलारचंद यादव ने कहा कि बाढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक पप्पू सिंह अमिट छाप छोड़ गए हैं। बाढ़ को जिला बनाने की मांग बार-बार उठाई जाती है, लेकिन बाढ़ को जिला नहीं बनाया गया। उसी दौरान उन्होंने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर भी तीखा प्रहार किया। अगर बाढ़ और मोकामा विधानसभा में कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है तो दोनों सीटों से राजद इस बार जीत हासिल करेगी। वहीं भाजपा को उन्होंने विधवा पार्टी कहा उन्होंने कहा कि पार्टी के उन नेताओं को देखने से दिन अशुभ हो जाता है। वही लालू के स्वास्थ्य पर उन्होंने कहा कि जब तक तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, तब तक उन्हें कुछ भी नहीं होगा। जिस समय जदयू और राजद साथ चुनाव लड़ रही थी, उस समय भी बाढ़ विधानसभा से जदयू की हार हो गई थी क्योंकि कार्यकर्ताओं में रोष था। आज के समय में मोकामा विधानसभा में अनंत सिंह को कोई भी पसंद नहीं कर रहा है, बाढ़ और मोकामा विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़क की स्थिति बदल है। उन्होंने कहा कि अभी जंगलराज है किस दिन हत्या, लूट, मर्डर जैसे वारदात नहीं हो रहे हैं। पहले पंचायती से भी मामला हल हो जाता था। जदयू भाजपा के कई राज हैं खोलते ही बिहार में आग लग जाएगा। उन्होंने बोलते बोलते वैसे नेताओं को कद्दू भुआ तक कह दिया। जनता जेल जाने के डर से कुछ भी नहीं कहती है। राजद के लिए अगर थप्पड़ भी चलना पड़ेगा तो चलाएंगे। बाढ़ मोकामा में कोई ऐसी हस्ती नहीं है, जो हमसे लड़ सके। हमलोग हिंदू मुस्लिम कर लोगों को लड़वाने का काम नहीं करते हैं।

वहीं बाढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक पप्पू सिंह के पुत्र रवि जानवी उर्फ पिंटू सिंह ने कहा कि बाढ़ विधानसभा की उन्हे जनता इस बार विधायक के रूप में देखना चाहती है। अन्य सभी नेता प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को परिस्थितियों का विधायक बताया, बाढ़ विधानसभा में ऐसी परिस्थिति बनती चली गई और वह लगातार विधायक बने रहे। पांच मुद्दों को लेकर वह बाढ़ विधानसभा में लोगों के बीच जाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें