रिपोर्ट – अमित कुमार!
मंत्री लखेन्द्र पासवान ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी वैशाली की धरती पर आए और बिहार को 34 हजार करोड़ की सौगात दी। राघोपुर में सबसे ज्यादा विकास हुआ, जो तेजस्वी यादव को पच नहीं रहा। उनके कार्यकर्ता पोस्टर बैनर फाड़ रहे हैं, लाठी डंडा चला रहे हैं, फिर से जंगलराज लाना चाहते हैं। लेकिन ये सुशासन की सरकार है, यहां कानून का डंडा चलेगा।
वहीं ट्रांसफर पोस्टिंग वाले आरोप पर उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो स्कूटर और मोटरसाइकिल पर चारा खा गए। वोटर लिस्ट में नाम आने से पहले हजारों करोड़ की संपत्ति बना ली। इनके शासन में वसूली और ट्रांसफर पोस्टिंग में रेट तय होता था। अब कोई मुद्दा नहीं है तो आरोप लगा रहे हैं।




