सुशासन दिवस पर जदयू कार्यालय पहुँचे नीतीश कुमार, गूंजा ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ का नारा!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


आज जदयू प्रदेश कार्यालय में सुशासन दिवस के अवसर पर ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम मनाया जा रहा है। यह दिन नीतीश कुमार द्वारा 24 नवंबर 2005 को पहली बार सत्ता संभालने की याद में मनाया जाता है। सुशासन बाबू के नाम से पहचान रखने वाले नीतीश कुमार के इस कार्यकाल को जदयू सुशासन दिवस के रूप में मनाती है।


आज के इस कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, MLC संजय गांधी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं।


जैसे ही नीतीश कुमार जदयू कार्यालय पहुंचे, कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया। कार्यकर्ताओं ने “नीतीश कुमार जिंदाबाद” और “बिहार का विश्वकर्मा नीतीश कुमार” जैसे जोरदार नारे लगाने शुरू कर दिए। पूरा हॉल नारों से गूंज उठा।

वीओ-3 –
इस दौरान नीतीश कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया और जदयू कार्यालय में बनाई गई अपनी छवि की कलाकृति को भी देखा।

Join us on: