रिपोर्ट – अमित कुमार!
सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी की जयंती प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस पावन अवसर पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी यादव गुरुद्वारा पहुंचे।
तेजस्वी यादव ने गुरु दरबार में मत्था टेका और गुरु नानक देव जी के समक्ष अरदास कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गुरुद्वारा परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरे परिसर में भक्ति और शांति का माहौल बना रहा।
गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है, जो सिख समुदाय के लिए सबसे पवित्र पर्वों में से एक है। पटना साहिब, जो गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली है, में इस दिन विशेष दीवान सजते हैं और लंगर का आयोजन होता है।
बाइट – तेजस्वी यादव



