बिहार के पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जायेगा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह देंगे राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार!

SHARE:

रिपोर्ट – रवि शंकर शर्मा!

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) 26 नवंबर 2026 को बिहार के पटना स्थित बापू सभागार में ‘राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026’ मनाएगा।

इस समारोह में केन्द्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके अलावा, बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी; केन्द्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल; और बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्यपालन एवं पशु संसाधन विभाग के माननीय मंत्री श्री नंद किशोर राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर, केन्द्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026’भी दिया जायेगा!

। इस सत्र में डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने में प्रगतिशील डेयरी किसानों के अनुभवों, सर्वोत्तम कार्यपद्धतियों, नवाचारों और योगदानों पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही, यह सत्र ज्ञान साझा करने में मदद करेगा और डेयरी के विकास में अधिक लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करेगा।

इस अवसर पर ‘सुधा’ ब्रांड की मखाना खीर और रबड़ी को लॉन्च किया जाएगा। साथ ही, ‘सुधा’ ब्रांड के बिक्री केन्द्रों की चाबियां भी सौंपी जाएंगी। इसका उद्देश्य मूल्य-वर्धित डेयरी उत्पादों को बढ़ावा देना और इन उत्पादों के लिए बाजार की पहुंच का विस्तार करना है।

‘राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026’ में देशभर के पशुपालक किसानों, दुग्ध संघों, डेयरी सहकारी समितियों और अन्य हितधारकों की भागीदारी देखने को मिलेगी। यह आयोजन डेयरी किसानों एवं संबंधित हितधारकों के योगदानों को मान्यता देने, प्रमुख विकास कार्यों एवं पहलों को प्रदर्शित करने और एक मजबूत, समावेशी तथा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी पशुपालन एवं डेयरी इकोसिस्टम बनाने की दिशा में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने हेतु एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस, भारत में ‘श्वेत क्रांति’ के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिवस भारत को दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बनाने में उनके अमूल्य योगदान को मान्यता देता है। यह आयोजन डेयरी क्षेत्र में टिकाऊ एवं समावेशी विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराने के साथ-साथ ‘विकसित भारत @2047’ के विजन को आगे बढ़ाने का संकल्प भी जताता है।

Join us on: