सहरसा में 1.72 करोड़ रुपये में हुआ चौंसठ महायोगिनी मेले का डाक, चार धाम यात्रा का मिलेगा अनुभव!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

– सहरसा के पटेल मैदान में लगने वाले प्रसिद्ध रक्तकाली चौंसठ महायोगिनी मेले का डाक इस बार 1 करोड़ 72 लाख रुपये में हुआ। समस्तीपुर के संवेदक संजय कुमार ने सबसे ऊंची बोली लगाकर लगातार दूसरी बार मेले का ठेका अपने नाम किया। पिछले वर्ष मेले का डाक 96 लाख 51 हजार रुपये में हुआ था। इस बार छह संवेदकों ने डाक प्रक्रिया में हिस्सा लिया। जिला विकास भवन में डीडीसी गौरव कुमार की अध्यक्षता में डाक की प्रक्रिया पूरी हुई। मेले का आयोजन 1 दिसंबर से 15 जनवरी तक होगा। इस बार मेले में श्रद्धालुओं को चार धाम यात्रा का जीवंत अनुभव कराने की तैयारी की जा रही है। वहीं मौत का कुआं, आकर्षक झूले और मनोरंजन के कई साधन लोगों के आकर्षण का केंद्र होंगे। मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पूरे मेला परिसर में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती रहेगी। वहीं दुकान, झूले और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन के लिए संबंधित विभागों से एनओसी लेना अनिवार्य होगा।

BYTE :- एसडीएम श्रेयांश तिवारी
BYTE :- संजय सिंह

Join us on: