सुशासन दिवस पर मंच पर बैठने को लेकर जेडीयु नेताओं में घमासान!

SHARE:

रिपोर्ट – मिथुन कुमार!

सुशासन दिवस के मौके पर बिहारशरीफ के टाउन हॉल में आयोजित नीतीश संवाद कार्यक्रम में जेडीयू की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई। कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठने को लेकर जेडीयू नेताओं के बीच विवाद देखने को मिला। इस दौरान सभास्थल पर कहासुनी भी हुआ।बिहारशरीफ विधानसभा के पूर्व जेडीयू प्रत्याशी असगर समीम ने पार्टी के कुछ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग पार्टी को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। बताया जा रहा है कि जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार के हस्तक्षेप के बाद उन्हें मंच पर जगह मिली। इस घटनाक्रम ने पार्टी के अंदरूनी हालात को लेकर नई राजनीतिक चर्चा छेड़ दी है। वहीं कार्यक्रम में शामिल केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने जेडीयू को मजबूत बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में जंगलराज की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। नीतीश कुमार ने 20 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहते हुए बिहार की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके योगदान को यादगार बताते हुए उन्होंने कहा कि नालंदा की धरती धन्य है, जिसने नीतीश कुमार जैसे नेता को जन्म दिया। आज दूसरे राज्य भी बिहार के विकास मॉडल को अपनाने का प्रयास कर रहे हैं।

बाइट:रामनाथ ठाकुर केंद्रीय मंत्री
बाइट:भवानी सिंह जेडीयू प्रवक्ता

मिथुन कुमार, संवाददाता नालंदा

Join us on: