गुनाईबसही संगम हत्याकांड के खिलाफ 16 अक्टूबर को जिलाव्यापी विरोध दिवस- बंदना सिंह

SHARE:

प्रियांशु कुमार

हत्याकांड की जांच कर हत्यारे की जल्दी हो गिरफ्तारी- सुनील कुमार
बेटियों की हत्या रोकने को जारी संघर्ष में समाज आगे आएं- सुरेन्द्र

ताजपुर थाना क्षेत्र के गुनाईबसही संगम हत्याकांड के खिलाफ आइसा, इनौस एवं ऐपवा ने 16 अक्टूबर को जिलाव्यापी विरोध दिवस मनाने की घोषणा की है।
इसके तहत संगठन के कार्यकर्ताओं से प्रखंडों- पंचायतों में विरोध मार्च, पूतला दहन, प्रदर्शन, कैंडिल मार्च निकालने का आह्वान किया है. संगठन के नेताओं ने सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन, राजनीतिक दल, महिला संगठनों से भी संगम के हत्यारे को सजा दिलाने को लेकर सड़क पर उतरने की अपील की है।
इस आशय का संयुक्त व्यान आइसा जिला सचिव सुनील कुमार, ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह, इनौस जिला प्रभारी सह माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को प्रेस को जारी कर बताया कि 14 अक्टूबर की संध्या ताजपुर थाना क्षेत्र के गुनाईबसही स्थित मेला के बगल में हरिश्चन्द्र सहनी की 8 वर्षीय पुत्री संगम कुमारी की निसृंश तरीके से गला रेत कर हत्या कर लाश को बगल के विद्यालय में छूपा दिया गया था। राहगीरों द्वारा देखने के बाद शोर मचाने पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था।जानकारी पाकर पहुंची पुलिस कच्छप गति से घटना की जांच कर रही हैलोगों में इस जघन्य हत्याकांड के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।लोग जानना चाहते हैं कि आखिर 8 साल की बच्ची किसी को क्या बिगाड़ी की इसकी हत्या कर दी गई।हत्या की वजह क्या है। लोग हत्यारोपी को तत्काल सजा दिलाना चाहते हैं.
आइसा नेता सुनील कुमार ने 16 अक्टूबर को शहर के विवेक-विहार चौक पर 5-30 बजे से आहूत कैंडिल मार्च में बड़ी संख्या में भाग लेकर सफल बनाने की अपील शहरवासियों से की है।

Join us on:

Leave a Comment