प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन।

SHARE:

प्रियांशु कुमार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन पर चार चक्का से रौंदने वाले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बहसी पुत्र आशीष मिश्रा को फांसी देने,
मंत्री को बर्खास्त करने एवं किसान विरोधी काला कानून वापस लेने की मांग को लेकर संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा समस्तीपुर के बैनर तले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए समस्तीपुर स्टेशन चौक गांधी स्मारक स्थल पहुंचा। जहां किसान नेता सत्यनारायण सिंह की अध्यक्षता में सभा को सम्बोधित करते हुए किसान नेता सुरेंद्र सिंह लालन उपेंद्र राय रामाश्रय महतो राज कुमार चौधरी रघुनाथ राय योगेन्द्र साहनी अनिल कुमार राय चंदेश्वर राय रामनिवास राव रामप्रवेश राय उमेश राय नरसिंह राय पूनम जागेश्वरी निक्की सहित दर्जनों किसान नेता ने कहा नरेंद्र मोदी हिटलर के रास्ते पर चलकर शांतिपूर्ण किसान आंदोलन को कुचलने का काम कर रहा है ।इसके खिलाफ किसान आंदोलन और तेज किया जाएगा। इसी मांगों को लेकर आगामी 18 अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने का अपील किया।

Join us on:

Leave a Comment