NEET छात्रा मौत मामले में CBI को कोर्ट ने लगाई फटकार!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


पटना के चर्चित NEET छात्रा संदिग्ध मौत मामले में CBI की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। पॉक्सो कोर्ट ने फाइनल रिपोर्ट दाखिल करने में देरी को लेकर CBI को कड़ी फटकार लगाई है।


शुक्रवार को इस बहुचर्चित मामले में पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि सीबीआई को जांच सौंपे हुए करीब 8 से 9 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक फाइनल रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई है। कोर्ट ने इस देरी पर नाराजगी जताते हुए CBI को जल्द से जल्द फाइनल रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

बताया जा रहा है कि इस मामले में CBI की धीमी जांच से पीड़ित परिवार समेत कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब इस मामले में अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी। देखना होगा कि क्या अगली तारीख पर CBI अपनी फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में पेश करती है या नहीं।

Join us on: