बंद घर से चोरी मामले में, चोरी की गई समानों के साथ एक बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

शास्त्रीनगर में बंद घर में चोरी का. खुलासा, एक गिरफ्तार!
पटना में बंद घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से लाखों के गहने और नकद बरामद हुए हैं।


मामला शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी स्थित मकान नंबर बी-20 का है। 15 नवंबर 2026 को मकान मालिक विवेक कुमार सिंह अपने परिवार के साथ छठ पर्व मनाने पैतृक आवास गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने आरोपी संजीत कुमार उर्फ विनीत कुमार उर्फ बंटा को गिरफ्तार किया। आरोपी दीघा थाना क्षेत्र के फेयर फील्ड कॉलोनी का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की है।


पुलिस ने आरोपी के पास से 41 ग्राम सोने जैसी गलायी हुई धातु, 506 ग्राम चांदी जैसी गलायी हुई धातु, एक घड़ी, 43 हजार 550 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Join us on: