नीतीश कुमार के काम को सम्मानित करने के लिये पीएम का शुक्रिया – जदयू!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

मोतिहारी -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार आ रहे हैं।पीएम के बिहार आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।वहीं कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम नीतीश सेतु किए जाने से जदयू नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।पीएम के बिहार आगमन को लेकर जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि हम सब बिहारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रगुजार हैं।पीएम ने नीतीश कुमार के कामों को सम्मान दिया।आज बिहार नीतीश कुमार के नाम से जाना जाता है।आज बिहार ने जो तरक्की की और सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़े।उसके लिए नीतीश कुमार का हर वर्ग के लोग शुक्रिया अदा करते हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीतीश सेतु का उद्घाटन करने पटना आ रहे हैं।हम बिहार के लोग उनका स्वागत कर रहे हैं।यह अच्छा कदम है।पीएम तीन लाख करोड़ का सौगात बिहार को देंगे। पुल का नाम नीतीश सेतु किए जाने की घोषणा के बाद से विपक्षी पार्टियां सवाल उठा रही है।इस सवाल के जबाब में एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि विपक्ष को सवाल उठाने का हक है।आज का विपक्ष कंस्ट्रक्टिव बात करें।ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती है।नीतीश कुमार की कुर्बानियां है।बिहार के 14 करोड़ लोग नीतीश कुमार के कुर्बानियों को सराहते हैं और पसंद करते हैं।

बाईट ………….जदयू एमएलसी खालिद अनवर

Join us on: