पटना :- नीतीश सेतु नामकरण पर तेजस्वी यादव को नीरज कुमार का करारा जबाब!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नीतीश सेतु के उद्घाटन और नामकरण पर उठाए सवालों पर JDU नेता नीरज कुमार ने पलटवार किया है।


नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी बताएं कि 1995 से 2010 तक जब उनके माता-पिता लालू-राबड़ी की सरकार थी, तब राघोपुर के लिए यह पुल क्यों नहीं बना। उस समय राघोपुर के लोगों को नाव से आना-जाना पड़ता था, इसका गुनहगार कौन है।


जीवित व्यक्ति के नाम पर नामकरण के आरोप पर नीरज ने कहा कि राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री रहते अपने ननिहाल सेलार कलां में राबड़ी देवी उच्च विद्यालय बनवाया था, जबकि नीतीश कुमार तो अब मुख्यमंत्री पद से हट चुके हैं। खुद लालू यादव ने संसद में पोखरण परीक्षण के समय जीवित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर संस्थान बनाने की मांग की थी।

उन्होंने कहा कि पुल की पहल तब हुई जब सतीश कुमार विधायक बने, उन्होंने गैर-सरकारी संकल्प लाया और नंदकिशोर यादव ने इसकी आवश्यकता बताई।


फंडिंग के सवाल पर नीरज ने कहा कि तेजस्वी झूठ बोल रहे हैं। कागजी दस्तावेज बताते हैं कि जेपी सेतु के अप्रोच रोड, चिरैयाटांड़-मीठापुर ओवरब्रिज और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के लिए ADB से 3000 करोड़ का लोन मिला, जो केंद्र की मंजूरी से ही संभव है।

बाइट – नीरज कुमार, JDU नेता

Join us on: