रिपोर्ट – निभाष मोदी!
भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में चंपा नदी पुल के नीचे युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे पानी में युवक का शव तैरते हुए देखा इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही नाथनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराने की कोशिश शुरू कर दी हालांकि अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है
युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव की पहचान के बाद ही घटना से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आने की उम्मीद है
बाइट — सच्चिदानंद शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि



