प्रियांशु कुमार की रिपोर्ट

समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र से आ रही है जहां आठ साल की बच्ची की गला रेत कर अपराधियों ने हत्या कर दी हैं ।वही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की कर रही है तफ्तीश
जहां एक तरफ शारदीय नवरात्र में नवमी पूजा के दिन लोग कुमारी कन्याओं का पूजन कर अपना व्रत पूरा करते हैं, तो दूसरी ओर धरती पर मानव रूपी दानव उसी दिन कुमारी कन्याओं का गला रेतकर मौत के घाट उतार देते हैं ।
मामला ताजपुर थाना क्षेत्र के वसही भिंडी गांव की हैं जहाँ शिव चंद्र सहनी की पुत्री 8 वर्षीय संगम कुमारी की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी है।बच्ची का शव विद्यालय के शौचालय के निकट मिली है। बच्ची का बहुत देर तक घर नहीं पहुंचने पर घरवालों के द्वारा खोज शुरू की गई। खोजबीन के बाद विद्यालय के शौचालय के निकट बच्ची की शव मिली । बालिका का शव मिलने से चारों ओर सनसनी फैल गई है। वहीं घटना का उद्भेदन करने के लिए पुलिस हर हथकंडा अपनाते नजर आए उन्होंने डॉग एस्कॉर्ट के माध्यम से घटना का उद्भेदन करने की कोशिश की है वही सदर एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस मामले को हर एंगल से तफ्तीश कर रही है बहुत जल्द अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे ।इधर मृतक बच्चे का परिवार वालों की रोने की चीत्कार से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। एक तरफ शारदीय नवरात्र के नवमी कन्या पूजन के रोज लोग खुशियां मना रहे थे तो दूसरी और कन्या पूजन के दिन ही कुंवारी कन्या की हत्या होने से लोगो मे मातम छा गया हैं । देखने वाली बात ये होगी कि 8 साल की बच्ची का हत्यारा के पास पुलिस कब तक पहुंच पाती है ?
बाइट:-हरिश्चन्द्र सहनी(मृतक बच्ची का पिता)
बाइट:-मो सेहबान फखरी(एसडीपीओ सदर समस्तीपुर)




