शकील की रिपोर्ट

बेतिया। एडीजे -सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिम चंपारण, बेतिया सचिव योगेश शरण त्रिपाठी के निर्देशानुसार “आजादी के अमृत महोत्सव” पर कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन के तहत आज दिनांक 15 अक्टूबर 2021 को विपिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,बेतिया में विषय “world student day” पर कार्यक्रम आयोजन हुआ। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता मोहम्मद अरशद अयूब, पारा विधिक स्वयंसेवक अनिल कुमार, विद्यालय के नोडल शिक्षक अनिल कुमार ,प्रभारी प्राचार्य राजीव रंजन और विधिक साक्षरता क्लब पश्चिम चंपारण के जिला समन्वयक राकेश डिक्रूज की भूमिका अति सराहनीय रही। नोडल शिक्षक और पैनल अधिवक्ता के द्वारा “वर्ल्ड स्टूडेंट डे “पर चर्चा की गई इसमें चंदन कुमार, आकाश कुमार, रितिक कुमार, आनंद कुमार, दीपक कुमार आदि छात्रों की उपस्थिति भी सराहनीय रही।




