मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें नमन किया!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा!

पटना, 15 अक्टूबर 2021 मिसाइल मैन के नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उन्हें शत्-शत् नमन करते हुये अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने भारत रत्न स्व० डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम साहब को याद करते हुये कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन भारत को सशक्त और सामर्थ्यवान बनाने में समर्पित कर दिया। पूरा देश उनके योगदान को कभी मुला नहीं सकता है। वे हमेशा देशवासियों के लिये प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे।

Join us on:

Leave a Comment