सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, ईलाज के क्रम में तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम!

SHARE:

रिपोर्ट – बिकास कुमार!

सहरसा में सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। घटना रविवार की रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बच्चा राजदेव कुमार अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। सर्पदंश के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने थाना में आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है और उचित जांच एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

BYTE :- मृतक के परिजन

Join us on: