घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

मौके पर पहुंचे पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा!

नवादा : जिले के गोविंदपुर थानाक्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आ रही है, जहां एक युवक को गुरुवार की देर रात घर में घुसकर गांव के ही दबंगों ने टांगी से काटकर हत्या कर दिया।
मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र के करणपुर गांव है, जहां कृष्ण यादव के 35 वर्षीय पुत्र रंजय यादव को उनके गांव के ही दबंग व्यक्ति भुट्टू यादव और माना यादव ने घर में घुसकर टांगी से मारकर हत्या कर दिया।
घटना की जानकारी परिजनों द्वारा गोविंदपुर थाना को फोन कर दिया गया सुचना मिलते ही शुक्रवार की सुबह थानाध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र प्रसाद ने दल-बल के साथ घटना पर पहुंच कर जायजा लिया और लोगों को समझा बुझाकर शव को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया।
मृतक की पिता कृष्ण यादव ने लिखित आवेदन देकर अपने ही गांव करणपुर गांव निवासी भुटटू यादव और माना यादव पर घर मे घुसकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाया।
मृतक के पिता कृष्ण यादव ने बताया की भुटटू यादव और माना यादव हमारे दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगा यह देख हम बाप बेटे घर के अंदर चला गया इसी बीच दोनों लोगों ने पीछे से घर के छत पर चढ़ गया और मारपीट करने लगा और सर पर टांगी से मारकर हमारे बेटे रंजय यादव को हत्या कर दिया ।
रंजय यादव की अचानक मौत होने से पत्नी व माता-पिता तथा तीन छोटे-छोटे बच्चे व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
मृतक रंजय यादव अपने पीछे पत्नी रूबी देवी, बेटे दिलखुश कुमार, अंकुश कुमार, लवकुश कुमार व बुढ़े माता पिता को छोड़ गया। लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है की तीन छोटे-छोटे बच्चे व बुढ़े माता पिता व पत्नी का परवरिश कैसे होगा कौन इनका देख भाल करेगा।
वहीं थानाध्यक्ष डॉ नरेन्द्र प्रसाद ने बताया की आवेदन ले लिया गया है मामले की जांच पड़ताल कर दोषियों पर कारवाई किया जाएगा, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment