नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

ग्रामीणों में दहशत का माहौल ,वन विभाग रख रहा है नजर!
नवादा : नवादा जिले से सटे
झारखंड की जंगलों से भटक कर नौ हाथियों का झुंड नवादा की ओर बढ़ रहा है । जिससे स्थानीय लोगों में दहशत बना हुआ है , हालांकि वन विभाग की टीम लगातार इसपर नजर बनाए हुए हैं । इन सिरफिरे हाथियों को पुनः वापस भेजने के लिए वन विभाग की टीम काफी मशक्कत कर रहे हैं । झुंड में 9 जंगली हाथी शामिल है और इसके वजह से लोगों में दहशत व्यापक है
खबर है नवादा जिला के रजौली अनुमंडल के जहां 9 जंगली हाथियों का झुंड रजौली प्रखंड के रतनपुर गांव की तरफ बढ़ रहा है। जिससे लेकर गांव में दहशत व्यापक हो गया है ,फिलहाल हाथियों का झुंड गांव से सटे जंगल में उत्पात मचा रहा है। कई पेड़ों को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग के अधिकारियों के साथ ही डीएम को भी सूचना दे दी गई है । सूचना मिली है कि हाथियों ने इसके पहले समवर्ती क्षेत्र झारखंड के कोडरमा जिले के कई घरों को क्षति पहुंचाया है। वे अभी रजौली के रतनपुर से तक करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर है । सूचना के बाद अधिकारी के द्वारा टायर जलाकर एवं सायरन बजाकर हाथियों को भगाने की कोशिश की जा रही है । वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अभी किसी भी प्रकार की कोई नुकसान किसी को नहीं हुआ है। हम लोगों के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कह दिया गया है, साथ ही टायर जलाकर हाथी को जंगल में भेजने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन और वन विभाग की टीम हाथियों पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं ।




