फसल क्षति का जायजा लेने पहुंचे विधायक!

SHARE:

नालंदा से ऋषिकेश

पिछले दिनों बाढ़ के कारण अस्थावां,बिंद,सरमेरा,रहुई प्रखंड के कई पंचायतों में किसान द्वारा उठ जाए गई धान की फसल पूरी तरह से तबाह हो चुकी थी। जिसके बाद इस तबाही के कारण किसान छाती पीट रहे थे। शुक्रवार को अस्थावां विधानसभा के जदयू विधायक डॉ जितेंद्र कुमार किसानों का हाल-चाल लेने प्रखंड पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों का हालचाल पूछा। इस दौरान अस्थावां विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने बिंद प्रखंड के अलीपुर,दरियापुर, बरहोग, जमसारी, ताजनिपुर, नौरंगा समेत कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया इस दौरान साथ में प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाअधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षक के दौरान जदयू विधायक डॉ जितेंद्र कुमार ने कहा की इस बाढ़ से जो भी किसान के फसल बर्बाद हुए हैं ,उनके फसल क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करके सरकार के पास भेजा जा रहा है। बहुत जल्द ही किसानों को उनकी फसल क्षति का मुआवजा सरकार के तरफ से दिया जाएगा। भविष्य में इस तरह का क्षेत्र में बाढ़ की तबाही ना हो इसके लिए हम लोग भविष्य की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिंद प्रखंड के भारी मात्रा में फसल की क्षति हुई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फसल क्षति का आकलन जल्द से जल्द ताकि किसानों को समय पर मुआवजा मिल सके।

Join us on:

Leave a Comment