रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!
भोजपुर
बिहार के आरा में गर्जी बंदूके दो लोगो की हुई हत्या। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के रत्नाढ़ गांव में अचानक मामूली बात में विवाद हुआ जिसमें दो लोगो की हत्या हो गई है। गांव में तनाव का माहौल है स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एएसपी परिचय कुमार और कई थाना की पुलिस गांव में कैंप कर रही है।
बताया जा रहा है कि गड़हनी थाना क्षेत्र के रत्नाढ़ गांव में घर से अंडा खाने गए सुरेंद्र यादव के पुत्र चंदन कुमार उर्फ मांझील यादव का विवाद गांव के ही कल्लू मियां से हो गया। बताया गया कि दोनों पक्षों में अंडा खाने को ले कर विवाद हुआ जिसमें कल्लू मियां के तरफ से गोली चलने लगी। पहले पक्ष मृतक चंदन कुमार के भाई ने बताया कि कल्लू मियां और उनके तीन बेटा साथ मे गांव के अन्य लोग भी गोली चलाने में थे। गोली लगने के बाद चन्दन को आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर मे 3 से 4 गोली लगी है।
वहीं दूसरे पक्ष के कल्लू मियां के पुत्र सोनू कुमार को भी गोली लगी जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके शव को फिलहाल गांव में ही रखा गया है। सोनू की मौत किसके गोली से हुई है ये स्प्ष्ट नही है।
इस घटना में एएसपी परिचय कुमार ने फोन पर बताया की सूचना मिली है की दो लोगो की हत्या हुई है। हम घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी लेने जा रहे है। एएसपी ने बताया कि विवाद अभी स्प्ष्ट नही है पूरी जानकारी दोनों पक्षो से जानकारी लेने के बाद ही बताया जा सकता है।




