प्लस टू उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल के सचिव डॉ एम खान ने प्रिंसिपल व अध्यक्ष पर लगाया गबन आरोप!

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार

प्लस टू उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल मारूफगंज के सचिव डॉ एम खान ने प्रेस वार्ता कर स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल, अध्यक्ष पर स्कूल के पैसे का गबन करने का लगाया आरोप

गया जी: गया जी शहर के गया क्लब के समीप एक निजी भवन में प्लस टू उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल मारूफगंज के सचिव डॉ एम खान ने प्रेस वार्ता कर स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल मोजाहिदा हक, अध्यक्ष तमीम मुद्दीन हमल और इकबाल रसूल पर स्कूल के राशि का गबन करने का आरोप लगाएं है। उन्होंने प्रेस वार्ता कर स्कूल के राशि 10 से 12 लाख रुपए गबन करने का आरोप लगाया है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2016-17, 2022-23 2023-24 और 2025 में साइकिल पोशाक की राशि, बिल्डिंग का फंड, पोशाक एवं स्कॉलरशिप, स्कूल के कंप्यूटर टीचर की सैलरी में गोल-माल एवं घोटाला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि स्कूल के नाम से बैंक में खुला खाता में राशि नहीं जमा किया गया और उलट पलट करके राशि का गवन कर लिया गया और 31 मई को रिटायरमेंट भी हो गयी। सचिव एम खान ने बताया कि 2014 से 17 तक की बिल्डिंग फंड का रजिस्टर जानबूझकर बदल गया और जांच के क्रम में पाया गया की 2014 से 17 तक की बिल्डिंग फंड का रजिस्टर तत्कालीन सचिव डॉक्टर मजहरूल खान के आदेश पर बदल गया है। स्कूल प्रभारी प्रिंसिपल के द्वारा स्कूल के पैसे का दुरुपयोग किया गया है। जांच में यह भी पाया गया है कि विद्यालय का ऑडिट अलग-अलग वृत्तीय वर्षों में कराया गया है। इसकी शिकायत बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम में किया गया है और गया व्यवहार न्यायालय में भी मामला को ले जाया गया है जहां अभी मामला लंबित है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि इसकी उच्च स्तरीय जांच किया जाए और स्कूल के पैसे का जो गबन किया गया है इसका खुलासा किया जाए।
बाइट डॉ एम खान
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment