संवाददाता :- विकास कुमार!
सड़क किनारे से एक युवक का शव पुलिस ने किया बरामद। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी पहुंच जुटी जांच में।
– बिहार के सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना अंतर्गत बैजनाथपुर बहियार वार्ड नंबर 23 सड़क किनारे से करीब 16 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया हैं।
जिसकी पहचान बैजनाथपुर थाना अंतर्गत तीरी पंचायत स्थित वार्ड नंबर 4 निवासी राजीव यादव के करीब 16 वर्षीय पुत्र गोतम कुमार रुप में की गई हैं।
मृतक युवक चार भाई बहन में सबसे बड़ा हैं। घटना की सूचना पर बैजनाथपुर थाना प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश ठाकुर सदर-बल के साथ घटना की तहकीकात की और वरीय पुलिस प्रशासन को सूचना दिए..
मौके पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार घटनास्थल पहुंचा और घटना की जानकारी ली जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया।
हांलांकि मृतक युवक के परिजन कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं…
समाचार संकलन के दौरान परिजनों के द्वारा थाना में आवेदन नही दिया गया था।
BYTE :- सदर एसडीपीओ आलोक कुमार।




