रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना
पटना इस वक्त की एक बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से निकलकर आ रही हैं जहां पर पटना के बाईपास थाना के पास बुलेट पर सवार एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी ۔घायल युवक को इलाज के लिए पटना के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
वहीं युबक की पहचान विपुल मेहता पिता स्वर्गीय सिकंदर महतो के रूप में किया गया है जो नखास पिंड बाईपास थाना क्षेत्र के रहने वाले है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है ।
हालांकि घटना को सूचना मिलते ही पटना पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है और आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से अपराधियों को पकड़ने की कवायद में पुलिस जुट गई है।
बाइट : – डॉ गौरव कुमार dsp 2 पटना सिटी




