मोकामा- संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत,मक्के के खेत से शव बरामद!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, गले पर फांसी के फंदे का निशान, शव मकई के खेत में पड़ा मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।

बाढ़ अनुमंडल के घोसवरी थाना अंतर्गत कर्रा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका के गले पर फांसी के फंदे का निशान है, वहीं मृतका का शव मोकामा थाना क्षेत्र के शिवनार गांव के पास मकई के खेत में मिला है। ससुराल पक्ष के लोग फरार है, वही मृतका के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। विवाहिता की पहचान रूबी कुमारी 23 वर्ष के तौर पर हुई है।

मृतका के चाचा नालंदा जिला के हुसैनगंज निवासी विजय कुमार यादव ने बताया कि विवाहिता को दहेज को लेकर प्रताड़ित करता था और आज उसकी हत्या कर दी। डेढ़ साल पहले उसका विवाह हुआ था। विवाहिता से पूर्व में मारपीट की जाती थी। ग्रामीण ने फोन कर बताया कि आपकी बेटी को जान से मार दिया गया है। आनन-फानन में कर्रा गांव पहुंचे जहां घर में ताला बंद था।

विवाहिता के पिता ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज में उन्हें बुलेट गाड़ी, सोने की चेन और दो लाख रुपए की मांग कर रहे थे। शादी के समय सात लाख रुपए दहेज दिए थे, जिसके बाद भी दहेज को लेकर प्रताड़ित कर रहा था। दिन में 9:00 बजे विवाहिता से बातचीत हुई थी, लेकिन उसके 1 घंटे बाद ही ग्रामीण से जानकारी मिली कि उसकी हत्या कर दी गई है और शव लेकर फरार हो गया है। पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस के सहयोग से शव की खोजबीन की गई, मृपका का पति दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में मुंशी का काम करता है।

थाना अध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू ने बताया कि विवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है लेकिन उसके परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा। विवाहिता के गले पर फांसी के फंदे का निशान है। शव की खोजबीन के क्रम में पता चला की विवाहिता को इलाज हेतु ले जाया गया है, जिसके बाद शिवनार गांव के पास खेत में पड़े रहने की सूचना मिली। ससुराल पक्ष के द्वारा शव को छिपाने का प्रयास किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें