संवाददाता :- विकास कुमार!
खबर सहरसा से है जहां मानसून के आते ही कोशी नदी अपने उग्र रूप में है कोशी नदी का कहर इस कदर है की सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के घोघसम गांव को अपने आगोश में लेने के लिए आतुर है।लगभग तीन दर्जन से ज्यादा ज्यादा घरों को अब तक अपने आगोश में ले चुका है।समय रहते जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग के द्वारा बचाव कार्य नही किया गया तो चार से पांच दर्जन घर कभी भी कोशी नदी में समा जायेगा। घोंघसम गांव का आलम ये है की जिस आशियाना को बनाने के लिए लोगों को काफी जद्दोजहद करना पड़ता है आज इसी आशियाना को अपने हाथों से उजाड़ने को मजबूर है लेकिन अब तक जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग सुधि तक लेना मुनासिब नहीं समझ रहे है।




