रिपोर्ट- बिकास कुमार!
- दो टुकड़े में बंटा शरीर
सहरसा :- सहरसा मानसी रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन से सहरसा-सोनवर्षा कचहरी स्टेशन के बीच कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है कि बालुआहा फाटक और बिशनपुर रेलवे ढाला से उत्तर पिलर संख्या – 34/8 और 34/7 के बीच 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति पैसेंजर ट्रेन से टकरा गया। जिसमें उसके शरीर कट कर दो टुकड़े में बंट गई थी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। जिसकी पहचान नहीं हो पाई थी।
जिसकी सूचना मिलने पर आरपीएफ हवलदार और सोनबरसा कचहरी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई थी। वही अगल-बगल के व्यक्तियों ने शव को देखकर पहचान के लिए काफी लोगो की भीड़ लगी रही। किन्तु कोई भी व्यक्ति मृत युवक की पहचान नहीं कर सके।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी। उसी दौरान उक्त अज्ञात व्यक्ति पटरी को पार कर रहा था। लेकिन वे ट्रेन की चपेट में आ गए।
जीआरपी एवं सदर थाना दोनों ने अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत मृत युवक के नहीं होने की बात जान कर किंकर्तव्यविमूढ बनी रही।
वही आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया। आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। साथ ही शिनाख्त नहीं होने पर शव की फोटोग्राफी कराकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसकी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।




