यातायात पुलिस ने वाहन चालकों का काटा 90 हजार रुपए का चालान!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

– मधुबनी जिले के रहिका थाना अंतर्गत इंसाफ चौक स्थित मधुबनी यातायात पुलिस को उतरते ही वाहन चालकों मे हड़कंप मच गया। यातायात पुलिस और रहिका थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से आने जाने वाले सभी वाहन चालकों से कागज की मांग की कागज नहीं देने एवं हेलमेट नही पहनने वाले चालकों को ऑनलाइन,ऑफलाइन चालान काटा गया। यातायात डीएसपी सुजीत कुमार व थानाध्यक्ष नीलमणि रंजन ने जानकारी देते हुए बताया की रहिका इंसाफ चौक से वाहनों से 50 और शहर से 40 हजार रूपये कुल चालान की राशि 90 हजार रुपए चालान क़े रूप मे वसूला गया है। साथ ही सभी वाहन चालकों को हिदायत दिया की यातायात नियम का पालन करें, यातायात नियम का पालन नही करने वाले को किसी भी सूरत मे बक्शा नही जायेगा। मौके पर यातायात उपाधीक्षक सुजीत कुमार,इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष नीलमणि रंजन,रहिका थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, एस आई मोहम्मद मोईन,सार्जेंट कोमल कुमार क़े साथ अन्य पुलिस बल तैनात थे।

Join us on:

Leave a Comment