अनोखे अंदाज में राजद कार्यकर्ताओं ने किया सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन!

SHARE:

अरविंद कुमार

मोतिहारी। देश में बढ़ते महंगाई को लेकर अब विपक्षी पार्टियां केंद्र व राज्य सरकार से दो दो हाँथ करने के मूड में हो गई है । नतीजतन पहले काँग्रेस पार्टी और अब राजद ने शुरू कर दिया है ।
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आव्हान पर राजद ने दो दिवसीय आंदोलन का आगाज कर दिया है इसी को लेकर आज बिहार के सभी जिले के हरेक प्रखंड में राजद नेता व कार्यकर्त्ता द्वरा कमर तोड़ महंगाई के खिलाफ आंदोलन किया जा है ….
इसी कड़ी में आज पूर्वी चंपारण जिले के नरकटिया विधायक डॉ शमीम अहमद ने भी अनोखे अंदाज में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया ।
विधायक अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ बैल गाड़ी पर सवार हुए और अपने घर से निकले साथ ही कार्यकर्ताओ ने बिहार सरकार व् केंद्र सरकार का अर्थी भी साथ में लेकर निकले । सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्त्ता सड़कों पर सरकार के विरूद्ध नारेबाजी करते चल रहे थे ।
इस अनोखे प्रदर्शन के माध्यम से सरकार के मनमानी विरोध करते विधायक शमीम अहमद ने कहा कि सरकार लगातार सभी सामानों के दाम बढ़ा रही है जिससे जनता त्रस्त है अपने को ठगा हुआ समझ रही है । क्योंकि सरकार ने अच्छे दिन की बात कही और आज जो कर रही है वो जगजाहिर है ।

Join us on:

Leave a Comment