अनिल शर्मा

नवादा प्रजातंत्र चौक के समीप रेन बसेरा में नवादा जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा गरीब असहाय लोगों के बीच मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया। वहीं जिला पदाधिकारी ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए नवादा जिला में 70% लोगों को वैक्सीन दिया गया है। वही बचे 30 प्रतिशत लोगों को 10 दिनों के अंदर वैक्सीनेशन कर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मास्क पहनकर बाहर निकले। इस मौके पर सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती, जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी गुप्तेश्वर कुमार ,अंचलाधिकारी शिव शंकर राय एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।




