बक्सर में लेज़र शो के जरिये छठ महापर्व और अन्य अभियानो का चित्रण!

SHARE:

रिपोर्ट – धीरज कुमार!

बक्सर। जिले के प्रसिद्ध रामरेखा घाट पर शनिवार शाम धर्म और तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिला। छठ महापर्व की धार्मिक परंपरा और महत्व को आधुनिक अंदाज में पेश करने के लिए लगभग 100 फीट ऊंची गंगा जल स्क्रीन पर लेजर लाइट एंड साउंड शो का परीक्षण प्रदर्शन किया गया।

14 नवंबर की शाम 6 बजे आयोजित इस ट्रायल शो में लाइट और साउंड के तालमेल से सूर्य उपासना, छठ व्रत की विधि-विधान और उससे जुड़ी पौराणिक कथाओं के दृश्यों को जीवंत किया गया। गंगा की लहरों पर उभरती छठ की झलकियों को देख घाट पर मौजूद श्रद्धालु अभिभूत हो गए। रामरेखा घाट पर इस तरह का शो पहली बार आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी साहिला समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उन्होंने इस नई पहल का अवलोकन किया।

रामरेखा घाट बक्सर के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में से एक है, जिसे अब आदर्श छठ घाट के रूप में विकसित किया जा रहा है। छठ पर्व के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और सूर्य अर्घ्य के लिए जुटते हैं। इस लेजर शो के जरिए पर्व की परंपरा को आम लोगों, खासकर युवाओं तक पहुंचाने की कोशिश की गई है।
बाइट- साहिला जिलाधिकारी बक्सर

बाइट- आनंद मिश्रा सदर विधायक बक्सर

Join us on: