रिपोर्ट – अमित कुमार!
कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के निर्माण में केंद्र की मोदी सरकार का एक रुपया भी नहीं लगने का दावा।
पुल निर्माण के लिए ADB (एशियन डेवलपमेंट बैंक) से 3 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया।
बिहार सरकार ने अपने आंतरिक स्रोतों से 2 हजार करोड़ रुपये खर्च किए।
RJD का आरोप- पुल निर्माण में केंद्र सरकार का कोई आर्थिक योगदान नहीं है।
इसके बावजूद बीजेपी के नेता पुल निर्माण का श्रेय केंद्र सरकार को दे रहे हैं।
RJD ने बीजेपी पर बिना योगदान के पुल निर्माण का श्रेय लेने का आरोप लगाया।
पार्टी का कहना है कि बिहार की जनता पुल के निर्माण में खर्च हुई राशि और उसके स्रोतों से परिचित है।
RJD ने बीजेपी नेताओं पर राजनीतिक श्रेय लेने और मोदी सरकार का गुणगान करने का आरोप लगाया।



