मधुबनी पुलिस ने डेढ़ क्विंटल से अधिक गांजे की खेप के साथ तस्करों को दबोचा!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय इंडो नेपाल बॉर्डर के पास मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए लौकहा थाना पुलिस ने बीती रात उजागर करने सफलता पाई है। गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी के सहयोग से चलाए गए अभियान में बलान नदी बेसिन के पास 164.4 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 82.20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, रात के करीब एक बजे लौकहा थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि नेपाल से बलान नदी बेसिन के रास्ते ग्राम बेलदारी होकर गांजे की बड़ी खेप लाया जा रहा है। उक्त सूचना से वरीय पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार को कराते हुए उनके निर्देशन में थानाध्यक्ष धीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एसएसबी के साथ मिलकर बलान नदी के दोनों तटबंधों पर घेराबंदी की और रेकी शुरू की। सुबह करीब 8:10 बजे एक स्कॉर्पियो गाड़ी ग्राम बेलदारी के सामने तटबंध से उतरकर नदी बेसिन की ओर आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया, तो वाहन मे सबार दो व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे। जिसे तत्परता दिखाते हुए मौके पर तैनात पुलिस टीम ने पकड़ लिया। पकड़े गए दोनो गाजा तस्कर का पहचान समस्तीपुर के धीरज कुमार और बॉबी कुमार के रूप में किया गया है। आगे तलाशी में वाहन के बिच बाली सीट के नीचे और पिछले हिस्से में छिपाए गए नौ बोरों से 164.4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी जप्त किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नेपाल से गांजा लोड कर फुलपरास और झंझारपुर के रास्ते बेगूसराय जीरो माइल ले जा रहे थे। पुलिस ने गांजा, स्कॉर्पियो वाहन और मोबाइल फोन को विधिवत रूप से जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस के साथ ही लौकहा थाना कांड संख्या 270/26 दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। लो कहा थाना पुलिस ने कहा है कि तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

Join us on: