चाकू से गोद गोद कर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, घटना के बाद पति फरार!

SHARE:

ऋषिकेश कुमार

नालन्दा। नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के बराड़ा पंचायत में हैवान पति ने अपनी पत्नी को चाकू से गोद गोद कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के संबंध में मृतका के रिश्तेदारों ने बताया कि बिंदा मांझी के घर उसकी बेटी की शादी थी और बेटी की शादी के दौरान ही रस्मो रिवाज को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। बेटी के विदा होने के कुछ घंटे बाद ही हैवानियत की हद को पार करते हुए बिंदा माझी ने अपनी पत्नी को चाकू से गोद गोद कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद हत्या की खबर आसपास के इलाकों में आग की तरह फैल गई। वही हत्या के बाद पुलिस इस घटना को दूसरा रूप दे रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट कर पाएगी कि महिला की हत्या चाकू से गोदकर की गई है या उसकी मौत डिहाइड्रेशन से हुई है। घटना के बाद मृतका का पति बिंदा माझी फरार है। ग्रामीणों के अनुसार अगर महिला की मौत डिहाइड्रेशन से हुई है तो उसका पति मौत के बाद फरार क्यों हुआ?

Join us on:

Leave a Comment