नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय में जन विश्वास यात्रा के दौरान पहुंचे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस दौरान बेगूसराय जिले के बलिया बजार चौक, ट्रैफिक चौक, हर हर महादेव चौक पर हजारों महागठबंधन के समर्थक और कार्यकर्ता ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को स्वागत किया दरअसल बेगूसराय में राजद के वरिष्ठ नेता सह बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने जन विश्वास यात्रा के दौरान बेगूसराय पहुंचे। बेगूसराय में करीब 60 किलोमीटर एन एच 31 पर रथ यात्रा तेजस्वी यादव ने निकाला। इस दौरान खगड़िया जिले के तरफ से बेगुसराय में प्रवेश करते हुए साहेबपुर कमाल बलिया, बेगूसराय शहर में तेजस्वी यादव का लोगों ने भव्य स्वागत किया । ढोल बाजे के साथ कार्यकर्ता दोपहर 2 बजे से ही एन एच 31 पर जुटे रहे। शाम 7:30 बजे शहर में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं में जोश भर गया और शहर के ट्रैफिक चौक पर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव का स्वागत किया। इस दौरान जेसीबी से तेजस्वी यादव पर फूलों की बारिश की गई । तेजस्वी यादव बस पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन किया और पटना आने का निमंत्रण दिया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस कदर तेजस्वी के काफिले पर जेसीबी पर खड़े होकर राजद समर्थकों ने तेजस्वी के काफिले पर फूलों की बारिश कर रहे हैं। वही तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव बस की छत से लोगों का अभिवादन किया जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गया।




