सिवान के महराजगंज में भू माफियाओं ने दुकान पर चलाया जेसीबी।

SHARE:

रिपोर्ट – प्रमोद कुमार!

भू माफियाओं ने दुकान पर चलाया जेसीबी।
सीवान जिले के महाराजगंज में भूमि मुखियाओं ने जमीन पर कब्जा करने के लिए दवा दुकान सहित कई दुकानों पर जेसीबी से दुकान तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया। जेसीबी से दुकान तोड़े जाने के मामले की सूचना पर पहुंचे महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पीडित परिवार से मुलाकात कर मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है और इसमें कोई भी गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के विवाद में फैसला देने के लिए न्यायालय सक्षम है। अगर न्यायालय की अवहेलना करते हुए किसी के मकान एव दुकान पर जेसीबी चलाया जाता है तो यह गुंडागर्दी है और किसी भी हाल में गुंडागर्दी को शासन और प्रशासन बर्दाश्त नहीं करेगा। वही राजद के राजकिशोर गुप्ता ने इस घटना पर सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जब से डबल इंजन की सरकार बनी है इस तरह की घटनाएं आम हो गई है।

Join us on:

Leave a Comment