तेज रफ्तार बाइक सवार ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान मौत!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने अनियंत्रित होकर एनएच पर खड़ी ट्रक में ठोकर मार दी। इस ठोकर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज के दौरान आज सुबह मौत हो गई। दरअसल नगर थाना क्षेत्र के जेल गेट के निकट एनएच 31 पर शनिवार की रात बाइक सवार युवक ट्रक से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया ,जहां उसकी मौत हो गई । मृत युवक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सन्हा गांव निवासी मोहम्मद लाल के पुत्र मोहम्मद अलाउद्दीन के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment