कजरैली में अवैध बालू लदे 4 ट्रक समेत दो गिरफ्तार !

SHARE:

निवास मोदी

भागलपुर जिला के नाथनगर प्रखंड के कजरैली थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर रात में ASP पुरण झा के आदेश पर छापामारी के दौरान अवैध बालू लदे 4 ट्रेक को जब्त कर लिया हैं ! जब्त ट्रेक की जाँच की जा रही हैं ! पुलिस को देख माफिया भाग निकले ! हालाँकि पुलिस ने अवैध बालू लदे 4 ट्रैक को जब्त कर लिया हैं ! और 2 युवक जो थाना एवं माइनिंग के नाम पर अवैध पैसा वसूली करते पकड़ा गया युबक को गिरफ्तार कर लिया गया हैं! जो की मोहद्दीपुर निवासी सुनील कुमार सिंह एवं कमलपुर निवासी विपिन कुमार सिंह हैं सभी ट्रेको का चालक फरार हो गया ! कजरैली थाना प्रभारी प्रशिक्षु डॉ गौरव कुमार ने बताया की जब्त किये गए चारो ट्रैको एवं मालिकों पर केस किया जायेगा ! कार्यवाही के लिए DTO और माइनिंग विभाग को भी लिखा जायेगा ! अवैध पैसा वसूली करने वाले युबक को शनिवार को जेल भेजा जायेगा !

Join us on:

Leave a Comment