भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत , 2 युवक गंभीर रूप से घायल!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:

बेगूसराय में तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना बखरी थाना क्षेत्र की तुलसीपुर गांव के निकट की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दीपक चौधरी, सिकंदर चौधरी और बिट्टू ठाकुर तीनों बाईक से बेगूसराय हरदिया से बखरी अपने रिश्तेदार के यहां पूजा में भाग लेने जा रहा था तभी रास्ते में ही बाईक तेज रफ्तार होने के कारण सड़क के किनारे पेड़ में टकरा गया जिसकी वजह से दीपक चौधरी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि सिकंदर चौधरी और बिट्टू ठाकुर गंभीर रूप से घायल है। घायल का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।

Join us on:

Leave a Comment