भागलपुर के कचहरी चौक पर एक बड़ा हादसा टला !

SHARE:

निभाष मोदी ,भागलपुर

भागलपुर के कचहरी चौक पर उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया, जब 4 मजदूर द्वारा ट्रैफिक लाइट को लेकर लगाए जा रहा पोल बिजली के हाई वोल्टेज तार से सट गया। दरअसल स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत भागलपुर के कचहरी चौक पर आम लोगों को यातायात के नियम का पालन कराने को लेकर ट्रैफिक लाइट और कैमरा लगाया जा रहा है । इसी दौरान ट्रैफिक लाइट को लेकर पोल खड़ा करने के समय ट्रैफिक लाइट का पोल बगल से गुजर रहे 11 हजार के तार के संपर्क में आ गया, जिससे जोड़ों की आवाज हुई और पोल पकड़ खड़ा हुए 4 मजदूर पोल समेत गिर पड़े । दुर्घटना में तीन लोगों को मामूली चोटें आई जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में स्थानीय पुलिस बलों के सहायता से भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बुरी तरह से जख्मी मजदूर की पहचान सुल्तानगंज के जहान्वी चौक निवासी मंटू के रूप में हुई है। शहर को स्मार्ट बनाने को लेकर किए जा रहे पहल के बीच बिना सुरक्षा मानकों के करवाए जा रहे काम पर सवाल खड़ा करता दिख रहा है।

Join us on:

Leave a Comment