:- रागिनी शर्मा !

पटना ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा और बाढ़ एएसपी अमरीश राहुल का विदाई सम्मान समारोह का आयोजन बख्तियारपुर में किया गया, जहां प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ समाजसेवी एवं गणमान्य लोग कई पत्रकार शामिल हुए ।
वही बाढ़ एसडीएम सुमित कुमार, थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने अपने अपने उद्बोधन में एसपी और एएसपी के बेहतर कार्य और सोच को सलाम किया, साथ ही बाढ़ एसडीएम सुमित कुमार ने एएसपी अमरीश राहुल से आग्रह किया की बाढ़ आने के समय अपनी मनोकामना और आज जब आप बाढ़ की धरती को अलविदा कह कर जा रहे हैं तब आपकी क्या मनो स्थिति है वह जरूर बताएं, बाढ़ थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने तारीफ करते हुए कहा कि किसी भी बड़ी या छोटी घटनाक्रम पर जो विश्वास जताते थे वह हमें अच्छे कार्य करने को प्रेरित करता था। वहीं ग्रामीण एसपी काँतेश मिश्रा ने लोगों को धन्यवाद दिया इसके साथ ही अपने कविता से अपने मनोभावों को लोगों के बीच में रखा आइए सुनते हैं अलग-अलग व्याख्यानो को एक सभागार में जहां विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।




