अपराधियों ने मारी गोली, नेपाली नागरिक सहित दो जख्मी !

SHARE:

रिपोर्ट—अविनाश कुमार

सीतामढ़ी । जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र खड़का गांव में बीती रात गोली की आवाज से इलाका गूंज उठा। बतादे की लूट पाट के नियत से अपराधियों ने दो लोगो को गोली मार जख्मी कर दिया। जानकारी के मुताबिक डुमरा थाना क्षेत्र के बनचौरी निवासी अलफैयाज आलम अपने घर लौट रहे थे इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनको रोककर लूट पाट के नियत से गोली मारकर जख़्मी कर दिया। वही कुछ देर में उसी रास्ते से बारात जा रही थी जो भीड़ देखकर रुक गई। इसके बाद बदमाशों ने बारातियों पर ही फायरिंग कर दी जिसमें नेपाली नागरिक नीरज कुमार भी जख़्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर सदर डीएसपी रामाकांत उपाध्याय के साथ पुनौरा थाना, डुमरा थाना समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें