शराब लदी स्कार्पियो गाड़ी ने पुलिस जवान को रौंदा!

SHARE:

दरभंगा से शंखनाद ब्यूरो धर्मेंद्र पांडे!

शराब तस्कर गाड़ी की गति बढ़ा कर कुचलते किया भागने का प्रयास!

, इलाज़ के दौरान हुई मौत, ग्रामीणों के प्रयास से रोड ब्रेकर पर पकड़ा गया स्कार्पियो चालक तीन लोग भागने सफल!

SDPO अनोज  कुमार ने की पुष्टि, कहा हत्या की मामला होगा दर्ज  शराब माफिया ने जवान पर चढ़ाया गाड़ी!

शराब माफिया कितने बेखौफ है इसका जीता जागता उदाहरण बिहार के दरभंगा में देखने को मिला । जब दरभंगा के केवटी थाना की पुलिस देर रात गस्ती में अपने थाने के आगे ही  सड़क से गुजरनेवाले वाहन की जांच में लगी थी तभी शराब से लदी एक स्कार्पियो गाड़ी पुलिस को देख गाड़ी की गति और तेज़ कर दिया और सड़क पर गाड़ी रोकने के लिए खड़े एक पुलिस के जवान को कुचलते हुए भागने लगा । जवान गाड़ी के साथ तकरीबन दो सौ मीटर तक घसीटता रहा लेकिन आगे ब्रेकर  होने के कारण  गाड़ी रोक स्कार्पियो सवार तीन से चार लोग उतड़ कर भागने लगा तभी कुछ ग्रामीणों ने खदेड़ कर स्कार्पियो चालक को पकड़ लिया बांकी लोग अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया ।

आनन फानन में बुरी तरह जख्मी जवान को पहले केवटी सीएचसी  स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार कर तुरंत DMCH अस्पताल भेजा गया लेकिन DMCH पहुचे ही जवान ने दम तोड़ दिया ।

घटना के बाद अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ SDPO अनोज कुमार खुद पहुचे और घटना की जानकारी ली साथ ही मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह पूरा मामला हत्या का है । शराब  से लदी स्कार्पियो सवार पुलिस को जानबूझ कुचलते हुए भागने का प्रयास किया जिसमें उनके कर्मी की मौत हो गई । उन्होंने बताया कि स्कार्पियो सवार एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हो गई है बांकी लोगो के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी सुरु कर दी गई है । उन्होंने बताया कि मृतक का नाम सफीउर रहमान है जो दरभंगा के मनीगाछी थाना  अंतर्गत  पैठान कबइ का रहनेवाला है । मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है ।

पुलिस जवान के मौत के बाद थाने के बांकी पुलिस के जवान अपने थाने के अधिकारी से काफी नाराज है बंद कैमरे दबी जुबान अधिकारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब शराब की खेप आने की गुप्त सूचना थी तब उसे पकड़ने के लिए व्यापक तैयारी क्यों नही की गई सिर्फ खाना पूर्ति करने के कारण उनके एक साथी की जान चली गई ।

बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ऑटो से शराब की खेप जानी है ऐसे में थाने के पास पुलिस को वाहन चेकिंग में लगाया गया था लेकिन शराब ऑटो के बदले स्कॉर्पियो से लेकर शराब माफिया पहुचे थे पुलिस के जवान ने जब इसे रोकने के लिए हाथ दिखाया तो इसके ऊपर ही गाड़ी चढ़ा कर भागने लगा । वाहन की तेज रफ्तार के कारण बांकी लोग भी इधर उधर भाग अपनी जान बचाई ।

 ग्रामीण मनोज गुप्ता ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बिहार में शराब बंदी की बात कहती है लेकिन पहले लोग शराब पी कर जान देते थे अब शराब माफिया पुलिस की ही जान लें रहे है ।

Join us on:

Leave a Comment