नालंदा में पीट-पीटकर वृद्ध की हत्या!

SHARE:

नालंदा से ऋषिकेश

जिले में इन दिनों फिर से अपराधियों की तूती एक बार फिर से बोलने लगी है,तभी तो जिले में लगातार बेतहाशा हत्या डकैती जैसी घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। ताजा मामला बिंद थाना क्षेत्र इलाके के नीगराइन गांव की है, जहां 2 डिसमिल जमीन के विवाद के कारण चार की संख्या में दबंगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी घटना के संबंध में मृतक की पत्नी टूंची देवी ने बताया कि उनका पति रामचंद्र महतो बुढ़वा कुआं के पास खेत देखने के लिए गए थे। इसी दौरान सुनील महतो संजय महतो समेत 4 लोगों ने मिलकर वृद्ध को देखते ही उसे पेड़ में बांधकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के पीछे 2 डिसमिल जमीन के विवाद की बात सामने आ रही है। वही इस संबंध में बिंद थानाध्यक्ष ने बताया कि इस 2 डिसमिल जमीन के विवाद को पूर्व में ही सुलझा दिया गया था लेकिन जबरन रामचंद्र महतो खेत जोतने के लिए गए थे इसी बात को लेकर इन की पीट-पीटकर हत्या की गई । फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है

Join us on:

Leave a Comment