रिपोर्ट—अविनाश कुमार

सीतामढ़ी में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने अपने 16 वें स्थापना दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय डुमरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में सबसे खास बात यह रही कि कॉलेज की छात्राओं ने खुलकर शिविर में रक्तदान किया और समाज के सामने एक मिसाल पेश करने की कोशिश की। इसके अलावा बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भी शिविर में रक्तदान किया। गौरतलब है कि कोरोना के बाद पूरे देश में रक्त की कमी की शिकायतें लगातार मिल रही है। सैकड़ों मरीजों की मौत रक्त की कमी के कारण हो गई है। ऐसी हालत में सरकार और स्वयंसेवी संगठन लगातार लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने का काम कर रही है।




